फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिस्ट बस से शराब की तस्करी

Wed, 13 Nov 2013 12:13 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन वाहन की पट्टी लगी मिनी बस में आबकारी विभाग ने शराब की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। चंडीगढ़ से लाई जा रही शराब दून के एक गोदाम में पहुंचायी जानी थी। बरामद शराब करीब ढाई लाख रुपए की बताई गई है। आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह सेलाकुई में मिनी बस यूए07 टी-1532 को रोका।
विज्ञापन


बस के छत में बनाए केबिन
बस में छत के तले पर लंबे-लंबे केबिन इस तरह से बने हुए थे कि किसी को संदेह न हो। आबकारी इंस्पेक्टर आलोक शाह की अगवाई में टीम ने जांच की तो केबिनों में 612 अंग्रेजी शराब की बोतलें रखी हुई थीं। कुछ बोतलें शराब की पेटियों में थीं। आबकारी टीम ने मिनी बस को सीज कर दिया है।

दोनों तस्करों जगत जगजीत (40) पुत्र केसर सिंह और गुरुविंदर पुत्र हरदेव निवासी राजपुरा गनौर पटियाला को गिरफ्तार कर लिया गया है। तस्करों ने बताया कि शराब दून पहुंचाने के लिए उन्हें चार-चार हजार रुपए मिलने थे। आबकारी विभाग पकड़ी गई मिनी बस के बारे में भी पता कर रही है। इसके चोरी की होने की आशंका है
विज्ञापन


गोदामों पर क्यों नहीं होती कार्रवाई
तस्करों ने बताया कि वे पांच-छह बार चंडीगढ़ से अंग्रेजी शराब की खेप देहरादून पहुंचा चुके हैं। शराब माफिया उन्हें गोदामों के बारे में नहीं बताते हैं। शहर के किसी स्थान पर बिचौलिए को सौंपकर यह शराब गोदामों तक पहुंचाई जाती है। इन गोदामों से ही पहाड़ी जिलों के साथ ही ऋषिकेश और दून में भी शराब भारी दामों पर बेची जाती है।

आबकारी विभाग पर अब यह सवाल उठ रहे हैं कि वह ऐसे गोदामों पर कार्रवाई से क्यों बचती है। जिला आबकारी अधिकारी एसके कांबोज ने बताया कि शहर में शराब तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए रणनीति बनाई जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें