फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमानजी की गदा उड़ा ले उड़े तीन चोर

Mon, 14 Jul 2014 01:53 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ताबड़तोड़ चोरियों से राजधानी को हिलाने वाले चोरों के गिरोहों के बीच कुछ नाबालिग भी अपराधी बनने की राह पर बढ़ रहे हैं। ऐसे ही तीन नाबालिगों ने चुक्खूवाला के शिव मंदिर से नकदी और हनुमानजी की गदा उड़ा ली।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। मंदिर समिति के रिपोर्ट कराने से इनकार पर उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

चुक्खूवाला नई बस्ती स्थित शिव मंदिर से शनिवार रात दानपात्र से 25 हजार रुपये नकद और हनुमानजी की गदा चोरी हो गई थी।

रविवार सुबह मंदिर समिति की तहरीर पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की तो मंदिर के पास ही रह रहे मजदूरों के तीन नाबालिग बच्चों के पास से चुराया सामान मिल गया।
विज्ञापन

सख्त हिदायत देकर तीनों को छोड़ा

धारा चौकी प्रभारी विनोद थपलियाल ने बताया कि सामान मिल जाने के बाद मंदिर समिति ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। इस पर बच्चों को हिदायत देकर परिजनों का सौंप दिया गया।

थपलियाल ने बताया कि तीनों बच्चे इस कदर शातिर थे कि मंदिर से चोरी के बाद भागने के दौरान रास्ते में खड़ी एक स्कार्पियो का म्यूजिक सिस्टम भी उन्होंने उड़ा लिया था। यह सिस्टम भी उनसे मिल गया।

बता दें कि कुछ दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र में भी कुछ नाबालिग चोरों ने एसी के उपकरण चुरा लिए थे। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था। चोरी के एक अन्य मामले में दो किशोर भी धरे गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें