फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन पढ़ने गई स्टूडेंट से टीचर ने की गंदी बातें,  हाथ पकड़ा और फिर...

Thu, 24 Aug 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
एक श‌िक्षक ने अपने यहां ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा के साथ ऐसा काम कर द‌िया क‌ि घरवाले सुनकर सकते में आ गए। टीचर ने पहले छात्रा से गंदी बातें की, इसके बाद उसने छात्रा के साथ जो क‌िया उसके बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


शहर से सटे शिवपुर गांव में एक ट्यूशन शिक्षक द्वारा दसवीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा के पिता ने कोतवाली पुलिस में शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, शिक्षक ने भी छात्रा के पिता के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।  

बृहस्पतिवार को छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि तीन अगस्त को उसकी बेटी ट्यूशन पढ़ने के लिए शिक्षक के पास गई थी। अन्य छात्रों के नहीं होने पर शिक्षक ने उनकी बेटी के साथ अश्लील बातें की। उसने छेड़छाड़ भी की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

श‌िक्षक ने क‌िया ये काम

​इसके बाद बेटी ने ट्यूशन जाने से मना कर दिया। दो दिन तक ट्यूशन नहीं जाने का कारण पूछने पर उसने पूरी बात बताई। उन्होंने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। 

उधर, छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक की ओर से भी पुलिस में तहरीर दी गई है। बताया कि छात्रा से ट्यूशन की फीस लाने की बात करने पर उस पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। कहा कि छात्रा के परिजन ट्यूशन की फीस ज्यादा बताने लगे थे।

कहा कि छात्रा की मां ने फीस बाद में देने की बात कर छात्रा को पढ़ने के लिए भेजना शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार को जब उसने ट्यूशन के पैसे मांगे तो छात्रा के परिजनों द्वारा उसके साथ गाली गलौच और मारपीट की गई। एसएसआई मो. यूनूस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें