फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से छात्र की मौत, विभाग अनजान

Mon, 11 Nov 2013 11:45 PM IST
अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
11 हजार केवी के टूटे तार की चपेट में आने से दसवीं के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हैरत की बात यह है कि ऊर्जा निगम को बिजली के तार के टूटने की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


मौके पर ही मौत
सोमवार सुबह डम्डे निवासी कमल (16) पुत्र रमेश चंद्र गांव के ही पास जंगल में मवेशियों को चराने के लिए गया था। वहां 11 हजार केवी लाइन के एक टूटे तार की चपेट में आने से कमल की मौके पर ही मौत हो गई। जंगल में मौजूद लोगों ने कमल के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

शव पोस्टमार्टम को भेजा
गंगोलीहाट पुलिस चौकी के प्रभारी एमए खान ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेजा है। कमल जीआईसी डम्डे में पढ़ता था। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता के रूप में 25 हजार रुपए दिए गए हैं। बिजली का तार टूटने के बारे में उनका कहना था कि संभवत: सोमवार सुबह ही तार टूटा होगा। तार टूटने की सटीक जानकारी उनको नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें