फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL मैच पर सट्टेबाजी की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, सात जुआरी गिरफ्तार

Thu, 24 May 2018 09:15 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

आईपीएल मैच के दौरान खिलाड़ियों पर सट्टा लगाते सात लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर टीवी, रिमोट, सेटअप बॉक्स और 2580 रुपये की नकदी बरामद की है।  

विज्ञापन


बांसफोड़ान चौकी पुलिस को बुधवार शाम सूचना मिली कि लक्ष्मीपुर पट्टी की ढेला बस्ती के एक मकान में कुछ लोग केकेआर और राजस्थान के बीच खेले जा रहे आईपीएल के क्वालीफायर मैच पर सट्टा लगा रहे हैं।

विज्ञापन

demo pic
सूचना पर उपनिरीक्षक अर्जुन गोस्वामी ने पुलिस फोर्स के साथ उक्त मकान की घेराबंदी कर वहां सट्टा खेल रहे सात लोगों को धर दबोचा। पकड़े गए लोगों में अजीमनगर रामपुर निवासी मोहम्मद अजीम, रतनपुरा निवासी नसीर अहमद, चाऊपुरा निवासी फारूक, काशीपुर आगा निवासी शाहिद, लक्ष्मीपुरपट्टी निवासी आसिफ व मोहम्मद इस्लाम और डिलारी मुरादाबाद निवासी मोहम्मद शमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक टीवी, रिमोट, सेटअप बॉक्स और 2580 रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपियों का 13 जुआ अधिनियम के तहत चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें