फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने बाप के सिर पर घन से किया वार, हुई मौत

Mon, 02 Sep 2013 09:33 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून के डोईवाला क्षेत्र से सटे कालूवाला में शनिवार देर रात एक पुत्र ने अपने पिता के सिर पर घन से प्रहार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कालूवाला निवासी दिलशाद अपने बेटे की आवारागर्दी से आए दिन परेशान रहता था। नगर निगम में तैनात दिलशाद के लाख समझाने के बावजूद भी उसका बेटा अपनी आवारागर्दी बंद करने को राजी नहीं था।

दिलशाद अपने बेटे की इन्ही हरकतों से परेशान था और आए दिन अपने बेटे पर हाथ भी उठाता था। उसका बेटा बाहरवीं में दो दफा फेल भी हो चुका था।

शनिवार को भी दिलशाद का पुत्र देर रात घर लौटा, इसी से परेशान होकर जब दिलशाद ने अपने बेटे को सुधारने के चक्कर में एक - दो थप्पड जड़ दिए तो मामला गरमा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घन से किया प्रहार
रोज-रोज पड़ने वाली मार से बचने के लिए पुत्र ने अपने पिता के सिर पर घर में ही रखा हुआ घन दे मारा। घन का प्रहार इतना जोरदार था कि दिलशाद ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पंहुची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें