फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगन में पटक-पटककर बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट

Mon, 02 Nov 2015 08:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धौलछीना (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा तहसील के अंतर्गत डालाकोट (सगनाड़ी) गांव में अधेड़ बेटे ने बुजुर्ग पिता की पटक-पटककर हत्या कर दी। पिता के शव को गोठ में डालने के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


परिजनों की रिपोर्ट पर राजस्व पुलिस ने आरोपी को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। राजस्व पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है।

नगरखान क्षेत्र के डालाकोट गांव के सगनाड़ी तोक निवासी केशराम (80) के तीन पुत्र हैं। दो पुत्र बिशन राम और एक अन्य अलग घर पर और तीसरा बेटा खष्टी राम (50) अपने परिवार के साथ यहां से कुछ दूर रहता है।

बताया जाता है कि खष्टी राम कुछ दिनों से मानसिक तौर पर अस्वस्थ चल रहा था। रविवार तड़के खष्टी राम अपने भाई बिशन राम के घर की दूसरी मंजिल का दरवाजा तोड़कर अंदर आ धमका और उसने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

पत्थर और डंडे से पीटा फिर आंगन में लाकर पटका

इससे घबराकर बिशन राम, उसका भाई और परिजन जान बचाने को घर से भाग निकले। घर पर अकेले बुजुर्ग पिता केशराम ही रह गए।

खष्टी राम ने पिता पर पत्थर और डंडे से कई वार किए। इसके बाद उसने पिता को पटककर आंगन में फेंक दिया। आंगन में भी पिता पर कई वार कर उनकी हत्या कर दी।

कुछ देर बाद आरोपी बेटे ने पिता के शव को गोठ में डाल दिया और दरवाजे में बाहर से कुंडी लगाकर वहां से भाग निकला। काफी देर बाद जब दो अन्य बेटे और परिजनों ने आकर गोठ खोला तो केशराम की मृत्यु हो चुकी थी। इस बीच कई ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

घर से दूर जाकर छिपा था हत्यारा

बिशन राम ने राजस्व पुलिस में भाई खष्टी राम द्वारा पिता की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया। सूचना मिलने पर राजस्व उप निरीक्षक त्रिलोचन भट्ट, युगल किशोर पांडे, डूंगर सिंह डीनियां, जगदीश देवड़ी आदि मौके पर पहुंचे।

उन्होंने जरूरी कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भिजवाया। इधर, काफी खोज और मशक्कत के बाद राजस्व पुलिस ने घर से दूर एकांत में छिपे हत्यारे खष्टी राम को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें