फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को हैप्पी न्यू ईयर कहना पड़ा महंगा, बाप-बेटे को चाकुओं से गोद डाला

Tue, 03 Jan 2017 03:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामनगर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
हमले में प‌िता की मौत हो गई - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
एक युवक द्वारा लड़की को नये साल का शुभकामना संदेश पत्र भेजना उसके और उसके पिता के लिए काफी महंगा साबित हो गया। लड़की पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने पिता-पुत्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


आननफानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया जबकि पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने दो मुख्य आरोपी समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।

बेटे को बचाने पहुंचे पिता पर ताबड़तोड़ चाकुओं से वार

घटनास्थल की जांच करने पहुंची पुल‌िस - फोटो : AmarUjala
सोमवार को पूछड़ी गांव में एक युवती को नये साल के शुभकामना संदेश पत्र देने पर युवती के परिजनों का पारा चढ़ गया। युवती के परिजनों को दोपहर करीब तीन बजे निजाम (25) पुत्र सलाउद्दीन निवासी बिहारी टपरा पूछड़ी गांव आता दिखा तो उन्होंने पत्र के बारे में पूछताछ की।

निजाम के मना करने पर देखते ही देखते युवती के परिजनों ने अपने अन्य लोगों को भी बुलवा लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवती के पक्ष वालों ने निजाम की पीठ पर चाकू से प्रहार कर दिया।

तभी वहां पहुंचे निजाम के पिता सलाउद्दीन ने बीचबचाव का प्रयास किया। इस पर हमलावरों ने सलाउद्दीन के पेट में ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया।

पेट में फंस गया चाकू

मृतक सलाउद्दीन - फोटो : File Photo
बीचबचाव में आए एक युवक अफजाल पर हमलावरों ने पत्थरों से हमला कर उसे भी घायल कर दिया। हमलावरों का चाकू सलाउद्दीन के पेट में फंसने पर वे मौके से फरार हो गए।

आननफानन में आसपास के लोगों ने पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सलाउद्दीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल निजाम को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग का मामला

मध्यप्रदेश: बस से उतारकर छात्रा की चाकूओं से गोदकर की हत्या - फोटो : demo
वहीं अफजाल को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुख्य हमलावर तौफिक और तौसिफ समेत अन्य कुछ लोगों को हिरासत में लेते हुए घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।

मामले में सीओ मिथिलेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ जारी है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें