फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएस बनाकर युवती को ब्लैकमेल कर रहा 'लाला'

Sat, 24 Aug 2013 11:40 AM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार जिले के रुड़की में एक दुकानदार ने उस वक्त एक युवती का एमएमएस बना लिया जब वह ट्राई रूम में कपड़े चैक कर रही थी।
विज्ञापन


रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान के ट्राई रूम में दुकान मालिक द्वारा चोरी छिपे युवती की अश्लील क्लिपिंग बनाये जाने के मामले में पुलिस अधिकारी गंभीर नजर आ रहे हैं।

दुकान स्वामी पर शिकंजा
अधिकारी अपने स्तर से इस पूरे मामले की जांच करा रहे हैं। पुलिस ने दोषी पाए जाने पर दुकान स्वामी पर शिकंजा कसे जाने के संकेत दिए हैं।

बीटी गंज स्थित एक रेडीमेड गारमेंट्स के दुकान मालिक के खिलाफ एक युवती ने बीटी गंज पुलिस चौकी में शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि दुकानदार ने अपने शोरूम के ट्राई रूम में चुपचाप उसकी अश्लील क्लिपिंग बनाई है।
विज्ञापन


ब्लैकमेल कर रहा दुकानदार
इस आधार पर अब वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है। शिकायत पर पुलिस ने दुकानदार को बुलाया लेकिन कार्रवाई किए बिना मामला रफा-दफा कर दिया।

अखबारों में यह खबर छपी तो पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में मामला आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारी इस पूरे प्रकरण की जांच कराए जाने की बात कह रहे हैं।

इनकी भी सुनिए
मामला गंभीर है। यदि वाकई ट्राई रूम में किसी युवती की अश्लील क्लिप या फिर फोटो आदि खींची गई है तो आरोपी दुकानदार को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वह इस मामले की स्वयं जांच करेंगे।
विज्ञापन

-उत्तम सिंह नेगी, सीओ रुड़की

यदि किसी युवती की ट्राई रूम में कोई फोटो खींची गई है या फिर क्लिप बनाई गई है तो ऐसे मामले में आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। युवती और उसके अभिभावकों को चाहिए कि वह बेखौफ होकर इस बात की शिकायत करें। वह आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
-अजय सिंह, एसपी देहात, रुड़की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें