फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ मंदिर के पूर्व रावल पर अश्लील हरकत करने का मुकदमा दर्ज

Sat, 01 Jul 2017 03:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
badrinath temple ex priest
विज्ञापन
एक साध्वी ने बदरीनाथ के पूर्व रावल विष्णु नंबूदरी के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बदरीनाथ पहुंची महाराष्ट्र की साध्वी (64) ने थाना बदरीनाथ थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा कि वह वर्ष 1980 से 1994 तक प्रतिवर्ष बदरीनाथ के दर्शन के लिए आती थीं।
विज्ञापन

रावल ने पीछा किया और करने लगे अश्लील हरकत

badrinath - फोटो : amarujala
उस वक्त बदरीनाथ के रावल विष्णु नंबूदरी थे। उन्होंने साध्‍वी के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे उसने इनकार कर दिया। साध्वी ने आरोप लगाया कि तब से वह उसका पीछा करते रहे और उसके पीछे मुंबई तक आ गए।

साध्वी ने पूर्व रावल पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप भी लगाया। चमोली की पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि साध्वी की लिखित तहरीर पूर्व रावल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें