फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघुशंका विवाद में नौकर ने बाप-बेटे का सिर फोड़ा

Tue, 05 Jan 2016 04:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून के राजपुर क्षेत्र में सेवानिवृत्त एयरफोर्स अफसर के नौकर ने लघुशंका करने के विवाद में पड़ोसी बाप-बेटे का लोहे की रॉड मारकर सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन


शोर-शराबा होने पर एकत्र हुए लोगों ने हमलावर का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

राजपुर थाना क्षेत्र में साईं मंदिर के पास सेवानिवृत्त एयरफोर्स अधिकारी की कोठी है। पूर्व अफसर के दिल्ली में होने के कारण नौकर मुकेश निवासी प्रतापगढ़ ही उसकी देखभाल करता है। रविवार रात शराब पीने के बाद मुकेश पड़ोसी सुनील दत्ता की दीवार पर लघुशंका करने लगा।

दत्ता ने विरोध किया तो वह गाली-गलौज पर उतर आया। लोगों के समझाने पर मुकेश उस समय तो चला गया लेकिन कुछ देर बाद वह हाथ में लोहे की रॉड लेकर आ धमका। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए दत्ता को बाहर आने के लिए कहा।
विज्ञापन


बुजुर्ग सुनील दत्ता और उसके बेटे माणिक दत्ता ने सुबह आने की बात कहकर उसे समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि मुकेश ने लोहे की रॉड से हमलाकर दोनों का सिर फाड़ दिया।

इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। मेडिकल उपचार दिलाने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। एसओ राजपुर पंकज पोखरियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी मुकेश की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पहले तो आरोपी को समझाकर भेज दिया गया था, लेकिन बाद में योजनाबद्ध तरीके से आरोपी ने हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें