फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में चिमटे और डंटे से पीटता गया, सुबह झाड़ियों में मिला खून से लतपथ साधु का शव

Tue, 13 Mar 2018 07:27 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गैरसैंण
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन

सिलंगी गांव में एक साधू की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतक साधू की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह सिलंगी गांव के निकट झाड़ियों में शव पड़े होने की सूचना पर सीओ मिथिलेश कुमार और थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह नेगी मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। छानबीन और पूछताछ में सामने आया कि मृतक साधू था जो पिछले कुछ दिनों से सिलंगी गांव निवासी सतीश के घर में रह रहा था।

पुलिस ने सतीश के घर पर दबिश दी, लेकिन सतीश घर पर नहीं मिला। थानाध्यक्ष रवींद्र नेगी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीमें गठित कर दबिश दी गई, जिस पर सतीश को सिलंगी के पास गडोली गांव से हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Murder - फोटो : demo pics
पूछताछ में सतीश ने बताया कि साधू जिसने अपना नाम विष्णुनाथ बनाया था, तीन दिन से उसके साथ रह रहा था। रविवार रात्रि को सतीश और साधू ने भांग के साथ शराब भी पी।

किसी बात को लेकर सतीश और साधू में विवाद हो गया। सतीश ने साधू को चिमटे और डंडे से प्रहार कर दिया। गंभीर चोट लगने से साधू की मौत हो गई। फिर सतीश ने साधू के शव को घसीटकर गांव के नजदीक झाड़ियों में फेंक दिया।

 थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह ने बताया कि सतीश के घर पर खून के निशान भी मिले हैं। सतीश नशेड़ी प्रवृत्ति का है, इसी वजह से उसकी मां भी उससे अलग नगर में कहीं और किराए के मकान में रहती है। सतीश अविवाहित है और घर में अकेला रहता है। मृतक साधू की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें