आरोपी सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी मोहन सिंह
बृहस्पतिवार की देर शाम पौने आठ बजे वह अपनी दुकान में बैठा था। इस बीच बागेश्वर जिले के काफलीगैर निवासी सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी मोहन सिंह दुकान में आया। आते ही उसने कुश की कनपटी पर बंदूक सटाकर गोली मार दी।
कुश लहूलुहान होकर गिर पड़ा। दुकान में मौजूद कर्मचारी गौरव आर्या के शोर मचाने पर इकट्ठा हुए लोगों ने आरोपी को धर दबोचा। पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस बीच पुलिस घायल दुकानदार को भोटिया पड़ाव और नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पतालों में ले गई लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ से पता चला कि मोहन दिन में अपना मोबाइल ठीक करने के लिए दुकान में आया था। इस बीच मोबाइल को ठीक करने से इनकार करने पर उसने मोबाइल पटक दिया था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। तब मोहन शाम तक बदला लेने की बात कहकर चला गया।