फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल की बच्ची के साथ कर दी हैवानियत

Sat, 05 Apr 2014 05:08 PM IST
अमर उजाला, त्यूनी (विकासनगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर के त्यूनी क्षेत्र में कक्षा सात की छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित बालिका के पिता ने गांव के ही युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। बालिका को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

खेत में गई थी काम करने
बृहस्पतिवार शाम दस वर्षीय बालिका खेत में काम करने गई हुई थी। घर लौटने के दौरान छानी के समीप पहले से ही घात लगाए खड़कू पुत्र सुप्पा ने उसे दबोच लिया।

आरोपी ने डरा धमकाकर बच्ची के साथ साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार हो गया।

परिजनों ने दी पुलिस को जानकारी
बदहवास हालत में बालिका घर पहुंची। उसकी हालत देख परिजन दंग रह गए। उसने आपबीती परिजनों को सुनाई। परिजनों ने इसकी जानकारी राजस्व पुलिस को दी।

राजस्व उपनिरीक्षक पूरण सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें