फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार का झांसा देकर युवती से किया बलात्कार

Sun, 08 Jan 2017 07:06 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
झांसा देकर एक युवक ने एक युवती के साथ बलात्कार किया। पीड़ित युवती ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली रुड़की अंतर्गत रुड़की से सटे एक गांव में पिछले कुछ समय एक युवती एक ग्रामीण के घर रह रही है।

युवती यूपी की रहने वाली है। वह परिजनों से नाराज होकर रुड़की आ गई थी। उसके परिजन भी उसे लेने नहीं आए। युवती जिस ग्रामीण के घर रह रही है।

उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने युवती को प्यार का झांसा दिया और उसे घुमाने के बहाने बुला लिया। इसके बाद युवक युवती को एक घर में ले गया। जहां युवक ने युवती के साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन


साथ ही युवती को धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो अच्छा नहीं होगा। लेकिन युवती ने उस ग्रामीण को सारी बात बता दी। जिसके घर पर वह रह रही है। इस पर ग्रामीण उस युवती को लेकर कोतवाली पहुंचा।
विज्ञापन


युवती ने सारी बात पुलिस को बताई। साथ ही युवक के खिलाफ तहरीर भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्यपाल ने बताया कि पीड़ित युवती का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें