फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता ने कोर्ट रूम में ही आरोपी के जड़े थप्पड़, देखते रह गए जज, इसके बाद...

Thu, 06 Jul 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट में एक रेप पीड़‌िता ने पेशी के दौरान छेड़छाड़ के आरोपी युवक को जज के सामने ही थप्पड़ मार दिया। इससे कोर्ट रूम में हड़कंप मच गया। युवती का ऐसा रूप देख जज भी हैरानी में पड़ गए।
विज्ञापन


थप्पड़ मारने वाली युवती को हिरासत में लेने के बाद उसके खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि एक युवती का बागेश्वर के सूरज नामक व्यक्ति से पुराना विवाद चल रहा है।

बृहस्पतिवार को सीजेएम कोर्ट में उसकी पेशी थी। जब सूरज कोर्ट रूम में पहुंचा तो युवती ने जज के सामने ही युवक को थप्पड़ मार दिया। इससे कोर्ट रूम में मौजूद हर कोई सन्न रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत से भी थी नाराजगी

सीजेएम के निर्देश पर महिला पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए धारा 186, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद युवती को न्यायालय में पेश किया गया।

बताया जा रहा है कि थप्पड़ मारने वाली युवती ने दो वर्ष पूर्व सूरज के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में सूरज कोर्ट से बरी हो गया था।

​इसके बाद युवती ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह मामला सीजेएम की अदालत में चल रहा था। इसी मामले में सुनवाई के दौरान अदालत में पेश हुए आरोपी युवक को युवती ने थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें