फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो करा दिया गर्भपात

Sat, 31 May 2014 04:56 PM IST
अमर उजाला, सेलाकुई
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात कराने के मामले में राजधानी देहरादून में सहसपुर पुलिस ने एक महिला डॉक्टर समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अपनी 15 वर्षीय बेटी को लेकर थाने पहुंची महिला ने बताया कि छह माह पूर्व उसकी बेटी के साथ फुरकान निवासी पूरणपुर जिला पीलीभीत, यूपी ने दुष्कर्म किया।

कुछ दिन बाद उनकी बेटी का स्वास्थ्य बिगड़ने लगी। उन्होंने बेटी की जांच कराई तो पता चला कि वह गर्भवती है।

पूछने पर बेटी ने बताया फुरकान ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बृहस्पतिवार को महिला बेटी को फुरकान के यहां ले गई। फुरकान वहां नहीं मिला।
विज्ञापन

दवाई से तबियत और बिगड़ने लगी

मकान मालिक कल्लू पुत्र असलम निवासी जमनपुर सेलाकुई ने महिला को उसकी बेटी को ठीक करने का भरोसा दिलाया और उसे सेलाकुई में क्लीनिक चलाने वाली महिला रेखा के पास ले गया।

जहां डॉक्टर ने उसे कुछ दवाएं खिलाई, जिससे उसकी बेटी की तबियत और बिगड़ने लगी।

एसआई प्रमोद शाह ने बताया मुख्य आरोपी फुरकान सेलाकुई स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। पीड़िता को मेडिकल के लिए ले जाने के दौरान उसका गर्भपात हो गया।

महिला की तहरीर के आधार पर फुरकान के खिलाफ दुष्कर्म, कल्लू एवं महिला चिकित्सक के खिलाफ गर्भपात कराने का मुकदमा दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें