फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पांच लाख बकाए से बचने के लिए बनाई प्लानिंग, घर बुलाकर चाकू से गोदा

Sun, 02 Jul 2017 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
प्रापर्टी डीलर सुशील राणा का कत्ल साढ़े पांच लाख रुपये हड़पने के इरादे से किया गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार है। पुलिस का दावा है कि प्रापर्टी को लेकर डीलर की आरोपी की तरफ रकम बकाया था। साजिश के तहत राणा को घर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

  
बसंत विहार के इंदिरा नगर निवासी प्रापर्टी डीलर सुशील सिंह राणा की शुक्रवार को चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने राणा के ससुर विनोद भदूला निवासी चंद्रबनी रोड की तरफ से मोहित निवासी फिरोजाबाद और श्रीपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि  पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी मोहित कुमार निवासी हाल कांवली को टी.स्टेट हरबंशवाला से गिरफ्तार कर लिया।  उसकी निशानदेही पर खून से सनी कमीज और चाकू बरामद किया गय। उसका साथी श्रीपाल अभी फरार है। एसएसपी ने बताया कि मोहित को सुशील राणा के साढ़े पांच लाख रुपये देने थे।
विज्ञापन


सुशील लगातार रकम देने के लिए उस पर दबाव बना रहा था। रकम हड़पने के लिए मोहित ने साथी श्रीपाल के साथ उसकी हत्या की योजना बनाई। रकम देने के बहाने सुशील को कमरे पर बुलाकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब रुपये लेने पर अडिग तो चाकू से उसके पेट पर कई प्रहार किए।

सुशील लहूलुहान होने के बाद उनकी गिरफ्त से निकल कर बाहर की तरफ भाग गया। उसका प्लान फिरोजाबाद भागने का था, लेकिन वह पकड़ा गया। एसएसपी ने चौबीस घंटे में हत्याकांड का खुलासा करने पर एसओ संजय मिश्रा, चौकी प्रभारी सुनील पंवार की नेतृत्व वाली टीम को ढाई हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। 

एसपी सिटी प्रदीप राय के मुताबिक आरोपी प्रापर्टी डीलर मोहित ने कई दिन पहले कत्ल की योजना बना ली थी। वह चार दिन पहले ही बाजार से चाकू खरीदकर ले आया था। मोहित ने चाकू खरीदने की बात तो स्वीकार की, लेकिन वह संजीव राणा पर ही अपनी रकम बता रहा था। वह उसे मारना नहीं चाहता था, लेकिन गुस्से में वार करता चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें