फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देनदारी से परेशान डाक कर्मचारी ने दी जान

Wed, 02 Jul 2014 04:05 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देनदारी से परेशान होकर देहरादून में एक सरकारी डाक कर्मचारी ने अपनी जान दे दी। यह घटना बुधवार सुबह की है।
विज्ञापन


मौके से बरामद हुआ सुसाइड नोट
बुधवार की सुबह डाक कर्मचारी मथुरा प्रसाद पोखरियाल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें मृतक ने पांच लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।

बताया गया कि उक्त कर्मचारी ने इन पांच लोगों से 20 प्रतिशत व्याज पर रुपए उधार लिए थे। रुपए वापस देने के दबाव में ही मथुरा प्रसाद ने आत्महत्या की।

फिलहाल, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उन पांचों के खिलाफ धारा 306 आत्महत्या के उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें