फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में ही था एसटीएफ सिपाही का हत्यारा, गिरफ्तार

Sun, 10 Apr 2016 03:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : gettty
विज्ञापन
एसटीएफ के जवान की गोलीमार कर हत्या करने के जिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस इधर-उधर दबिश दे रही थी, वह अपने ही घर में मिला। ग्रामीणों का दावा है कि जिस व्यक्ति को आरोपी बताया जा रहा है वह घटना के बाद से ही गांव में है। हालांकि पुलिस उसे दिलसौड़ बैंड से गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। ऐसे में पुलिस और ग्रामीणों के बयानों में विरोधाभास दिख रहा है।
विज्ञापन


एसटीएफ टीम के इंचार्ज नंदकिशोर भट्ट की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ में तस्करों की ओर से चली गोली से जवान अनंत यादव की मौत होने की जानकारी दी गई है।

लोग बता रहे अलग कहानी
क्षेत्र के लोगों से मिल रही जानकारी के अनुसार एसटीएफ की टीम के कुछ लोगों ने घटना से कुछ दिन पहले सुंदर सिंह बिष्ट सहित अन्य लोगों को क्षेत्र से जौड़ाव के सींग एकत्र करने का काम दिया था। उन्होंने तीन हजार रुपये किलो की दर से सींग खरीदने का लालच दिया था।
विज्ञापन


छह अप्रैल की रात जब ग्रामीणों को सींग लेकर दिखोली बैंड बुलाया गया, तो वहां पुलिस का संदेह होने पर ग्रामीण सींग छोड़ कर भागे। इस दौरान एसटीएफ की टीम की ओर से हुई फायरिंग में उनके ही जवान को गोली लगी। एसपी ददन पाल ने बताया कि आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें