फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी की आड़ में पुलिस का जवान कर रहा था भयानक अपराध, पकड़ा गया तो खोले कई राज

Mon, 18 Sep 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल 
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार फिर खाकी पर दाग लगा है। वर्दी की आड़ में पुल‌िस का जवान एक भयानक अपराध को अंजाम दे रहा था। पुल‌िस की पकड़ में आया तो उसने कई राज खोले।
विज्ञापन


मौलेखाल थाना सल्ट में तैनात एक सिपाही पांच किलो गांजे के साथ पकड़ा गया गया है। उसके पास 41 हजार रुपये और दो मोबाइल भी मिले हैं। पुलिस ने चेकिंग के दौरान भागने पर उसे दौड़ाकर पकड़ा। सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि वह वर्दी की आड़ में कई दिनों से नशे का कारोबार कर रहा था।  कोतवाली पुलिस सोमवार की शाम पीडब्ल्यूडी तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देख आमडंडा की ओर से आ रहा बाइक सवार युवक मुड़कर भागने लगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

​शक होने पर पुलिस ने पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। उसके बैग की तलाशी ली गई तो पांच किलो एक सौ बीस ग्राम गांजा, 41 हजार रुपये और दो मोबाइल मिले।

पूछताछ में उसने अपना नाम दिनेश सिंह निवासी वार्ड नंबर तीन टांडा बंजारा सुल्तानपुर पट्टी ऊधमसिंह नगर बताया। उसने बताया कि वह अल्मोड़ा जिले के सल्ट थाने में तैनात है।

पुलिस ने उसकी बाइक यूके 06एम/6163, गांजा, मोबाइल और रकम सीज कर दी। एसआई विकास रावत ने बताया सिपाही के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें