छंगा हत्याकांड का खुलासा श्यामपुर पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर ही कर दिया। पेशे से दिहाड़ी पेशा छंगा की हत्या गांव की महिला से अवैध संबंध के चलते की गई थी।
पुलिस ने हत्याकांड का पटाक्षेप करते हुए महिला के पति, उसके दो चचेरे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपित भतीजा अभी फरार है।
खेत में करता था कार्य
सीओ सिटी कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि गांव मीठीबेरी निवासी छंगा गांव के ही जगपाल के खेत पर कार्य करता था। इसी दौरान जगपाल के चचेरे भाई नरेन्द्र की पत्नी से छंगा के अवैध संबंध स्थापित हो गए।
पढ़ें, सेना में बंपर नौकरी, 4 मार्च से भर्ती रैली शुरू
मंगलवार को शराब पीकर नरेन्द्र ने छंगा को खेत पर कार्य करने के बहाने बुलाया। छंगा ने भी शराब पी हुई थी। पत्नी से अवैध संबंध होने पर नरेन्द्र ने छंगा को बुरी तरह पीटा।
डॉक्टर से इलाज कराने भी ले गए
अधमरी अवस्था में पहुंच चुके छंगा को फिर नरेन्द्र गांव के ही एक झोलाझाप डॉक्टर के क्लीनिक पर ले गया। डॉक्टर ने खराब हालत देखकर छंगा का इलाज करने से इंकार कर दिया।
पढ़ें, ग्रामीणों ने जीप के पार्ट्स खोेलकर पहुंचा दिया पहाड़ पर
इसके बाद नरेंद्र ने छंगा को अपने चचेरे भाई जगतार व जागीर के साथ मारुति कार में रवासन नदी में जाकर पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। छंगा का मोबाइल फोन भतीजे बलराज ने ठिकाने लगाया जबकि खून से सनी कार की सीट समीप की एक बरसाती नदी में बहा दी।
पुलिस ने बरामद किए साक्ष्य
एसएसपी ने बताया कि नरेन्द्र, जगतार व जागीर की निशानदेही पर खून से सटी सीट, मोबाइल फोन व नरेन्द्र के खून से सने जूते बरामद कर लिए गए है। फरार चल रहे बलराज की तलाश कर रहे है।
फायर स्टेशन पर मिला दिया फोन
अनहोनी को भांप चुके छंगा ने पुलिस कंट्रोल रुम का नंबर मिलाने की भी कोशिश की थी, पर कंट्रोल रुम की बजाय फायर स्टेशन का टोल फ्री नंबर 101 लग गया था। फायकर्मी से चिल्लाते हुए छंगा ने जगतार का दूसरा नाम लाली पुकारा था, पर आरोपितों ने फोन छीन लिया। पुलिस को पता लगने के डर से छंगा को मौत के घाट उतार दिया।