फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा वाहन चोरों का गैंग

Mon, 10 Mar 2014 12:28 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के हत्थे चढे़ चार सदस्यों की निशानदेही पर छह बाइक बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


छह मार्च को एक फैक्ट्री कर्मी से लूटा मोबाइल व पर्स भी चारों से बरामद हुआ है। पुलिस गैंग सरगना की धरपकड़ में जुटी है।

रानीपुर कोतवाली में प्रेसवार्ता में एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि दीपगंगा अपार्टमेंट निवासी रितेश यादव से सिडकुल क्षेत्र में डरा धमकाकर मोबाइल व पर्स लूटा था।

मुखबिर से मिली सूचना पर दबोचा

मुखबिर की सूचना पर दवा चौक के पास दबिश देकर पुलिस ने बाइक सवार लुटेरे जोगेंद्र पुत्र राहंदर निवासी गुटकाबाद लक्सर, सचिन पुत्र धर्मपाल निवासी गांव शेखुपुरा ननौता सहारनपुर, अजय पुत्र परवीन निवासी स्योहारा बिजनौर को धर दबोचा।

पढ़ें, देख‌िए कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची

पूछताछ में लुटेरों ने अपने साथी विकास उर्फ पंडित पुत्र सुरेंद्र निवासी गांव जिंदहेडी ननौता सहारनपुर व विकास पुत्र वेदप्रकाश निवासी सहारनपुर के साथ वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की।
विज्ञापन

पुलिस के हाथ नहीं मिला सरगना

गैंग सरगना विकास गिरफ्त में नहीं आ सका। एसएसपी ने बताया कि गैंग सरगना विकास पूर्व में मुजफ्फरनगर व सहारनपुर में वाहन चोरी की घटनाओं में जेल जा चुका है। चोरों के कब्जे से छह मोबाइल फोन भी मिले हैं।

पढ़ें, प्रेमिका को होटल में ले जाकर बना हैवान

इस अवसर पर एसपी सिटी एसएस पंवार, सीओ सदर राजेश भट्ट, कोतवाली प्रभारी एमएस नेगी व एसआई कुंदन सिंह राणा मौजूद रहे। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें