फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर ने सरकारी आवास में पंखे से लटककर की आत्महत्या

Wed, 25 Jan 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नारायणबगड़
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र नेगी (42) ने सरकारी आवास में पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


देवेंद्र की हाल ही में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति के साथ ही तबादला जीआईसी मेहलचौंरी हुआ था। मेहलचौंरी में उन्होंने कार्यभार ग्रहण भी कर लिया था और जल्द मेहलचौंरी शिफ्ट होने वाले थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटना की सूचना परिजनों को दे दी है।

नारायणबगड़ में तैनात प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र शिक्षा विभाग के सरकारी आवास में रह रहे थे। उनकी पत्नी बच्चों के साथ देहरादून में रहती हैं।
विज्ञापन

फोन नहीं उठा तो पत्नी ने पड़ोसियों को किया फोन

dead body - फोटो : demo
मंगलवार सुबह पत्नी ने देवेंद्र को कई बार फोन किया तो फोन नहीं उठा। बाद में उन्होंने पड़ोसियों को फोन किया। इस पर पड़ोसी देवेंद्र के आवास पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था।

कई बार आवाज देने पर भी कोई रिस्पांस नहीं मिला। अनहोनी की आशंका से उन्होंने अन्य पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी दीपक रावत ने बताया कि पुलिस टीम कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो वहां देवेंद्र का शव पंखे से लटका मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें