पत्नी को लगातार आ रही अश्लील फोन कॉल्स से तंग पति ने ज्वालापुर पुलिस से मनचले को सबक सिखाने की गुहार लगाई है।
पढ़ें, डॉक्टर के बेटे ने की क्लीनिक में नाबालिग से छेड़छाड़
ज्वालापुर पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई करते हुए मनचले तक पहुंचने के लिए एसओजी की मदद ली है।
कई दिनों से आ रहा है फोन
खन्ना नगर निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार सुबह पहुंचकर ज्वालापुर पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी को पिछले कई दिनों से अश्लील फोन कॉल्स आ रही है।
पढ़ें, मैंने टिकट नहीं मांगा, पार्टी ने खुद दिया: निशंक
पत्नी के जानकारी देने पर जब उसने कॉल करने से इंकार किया तब उसके साथ भी अभद्रता की गई। यही नहीं देख लेने की धमकी भी दी।
कभी भी कर देता है फोन
रात हो या दिन कभी भी मनचला कॉल कर देता है। पत्नी के भी बात न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही है।
पढ़ें, उत्तराखंड में रंगों की फुहार में फूटा सियासी गुबार
कोतवाली प्रभारी दिनेश भंडारी ने पीड़ित को आश्वस्त किया कि, मनचले के खिलाफ कार्रवाई होगी। केतवाल प्रभारी ने बताया कि एसओजी की मदद से मोबाइल फोन नंबर की आईडी व कॉल डिटेल रेकार्ड निकाला जा रहा है।