मंगलवार को नन्हे के परिवार को कैंची अनीस की बहन के पास मिल गई। बहन पर चोरी का इल्जाम लगने से अनीस गुस्से में था। रात आठ बजे के करीब अनीस का राजमिस्त्री नन्हे से आमना-सामना हुआ तो वह गाली गलौच करने लगा।
उसने राजमिस्त्री के पेट, चेहरे पर घूंसे मारे और धक्का देकर गिरा दिया। इससे नन्हे छटपटाने लगा। उसके मुंह से झाग निकलने लगा। दोनों परिवारों के लोग भी आपस में गुत्थमगुत्था हो गए।
आरोप है कि अनीस की भाभी रुस्दा ने राजमिस्त्री की बहू रेहाना और साकरा की भी पिटाई कर दी। नन्हे को उसका बेटा मो. यासीन गंभीर हालत में एसटीएच ले गया। यहां से रेफर किए जाने पर वह नन्हे को निजी अस्पताल में ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची।
राजमिस्त्री का परिवार मूल रूप से बरेली का रहने वाला है। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। घटना के समय बेटी नूरजहां, शबाना और लाइबा अपने पड़ोसी मामा कैमुद्दीन के घर थीं।
वह आठ साल से मकान बनाकर बागजाला में रह रहा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
सात माह पहले साले से भिड़ा था अनीस
कातिलाना हमले का आरोपी अनीस मूल रूप से पीलीभीत जिले के तुरकुनिया का रहने वाला है। राजमिस्त्री की बेटी लाइबा का कहना है कि सात माह पहले अनीस ने उसके मामा कैमुद्दीन से भी झगड़ा किया था।