मुंबई के कारोबारी का बेटा रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। इंटर का यह छात्र 14 जून को फ्लाइट से देहरादून के लिए रवाना हुआ था। मुंबई में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद दून और हरिद्वार पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी आशंका जता रही है कि परीक्षा परिणाम आने की वजह से तो वह गायब नहीं हुआ।
मुंबई निवासी विनोद पांडुरंग ने मुंबई में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार उनका बेटा संकेत पाटिल (19) 14 जून को मुंबई से फ्लाइट से देहरादून के लिए रवाना हुआ था। उसके बाद से संकेत से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।
देहरादून के एसएसपी डा. सदानंद दाते ने बताया कि हरिद्वार, दून, मसूरी और ऋषिकेश पुलिस को संकेत के फोटोग्राफ उपलब्ध करा दिए गए हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि संकेत दून आया था या नहीं। यदि किसी को इस संबंध में कोई जानकारी है तो पुलिस को बता सकता है।
इन नंबरों पर करें संपर्क
नगर नियंत्रण कक्ष- 9411112972, 0135, 2716234
पुलिस कार्यालय देहरादून- 0135,2716209
एसएसपी कैंप कार्यालय- 0135,2716204, 0135,2716205
पीआरओ एसएसपी- 9412950606
Published By : Nirmala Suyal