फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में मिली ONGC रिटा. कर्मी की जली हुई कार

Mon, 25 Jul 2016 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
car caught fire - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देहरादून की नेहरू कॉलोनी से गायब ओएनजी ‌से रिटायर कर्मी की कार जंगल में जली हुई हालत में मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मोहन‌ सिंह पयाल की खोजबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर बाद डोइवाला के भानियावाला में थानो के जंगल में जली हुई मारुती कार मिली। कार से एक हैंड बैग भी बरामद किया गया, जिसमें से पांच सौ और एक हजार जले हुए नोट भी पाए गए।

बताया गया कि उक्त कार नेहरू कॉलोनी के सारथी विहार निवासी ओएनजीसी से रिटायर कर्मी मोहन‌ सिंह पयाल की है। पयाल रविवार की शाम किसी को बिना बताए घर से कहीं चले गए थे। सोमवार को सुबह पयाल के परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


सूचना पाकर एसपी सिटी अजय सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस मोहन‌ सिंह पयाल की खोजबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें