फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बनी अपने बाप के बच्चे की मां, मचा कोहराम

Thu, 17 Sep 2015 03:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यह स्थानीय लोगों द्वारा एक अविवाहित नाबालिग लड़की के पिता को ही उसके बच्चे का पिता बताया जा रहा है। इतना ही नहीं इस लड़की के बच्चे को बेचने की कोशिश में नाना को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


इस अविवाहित बेटी के मासूम बच्चे को बेचने के प्रयास के मामले में पुलिस ने बुधवार को नाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने खरीद-फरोख्त के मुकदमे में रेप की धारा भी बढ़ा दी है। इससे पहले इलाके के लोगों ने लड़की के पिता को ही दोषी बताते हुए हंगामा किया।

उधर, अब डीएनए के माध्यम से यह पता लगाया जाएगा कि मासूम का पिता कौन है। डालनवाला क्षेत्र में मंगलवार रात कुछ लोगों ने अविवाहित बेटी के बच्चे को डेढ़ लाख रुपए में बेचने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी ने दूसरे युवक को बताया बच्चे का पिता

बेटी की पिता को ही जन्मे मासूम के लिए दोषी ठहराया था। पुलिस ने बालक को बेचने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर पिता को हिरासत में ले लिया था। बुधवार को फिर इलाके के लोगों ने पूर्व पार्षद जीवन सिंह की अगुवाई में डालनवाला पहुंचकर हंगामा किया।

उनका आरोप था कि नाबालिग बेटी के गर्भवती होने की बात को छिपाकर रखा गया। बालक के पैदा होने के बाद भी उसे बेचने की कोशिश की गई। उनका आरोप था कि आरोपी ने बेटी को हवस का शिकार बनाया है। हालांकि, बेटी ने दूसरे युवक को बच्चे का पिता बताया है। पुलिस ने उससे भी पूछताछ की है।

पुलिस ने खरीद-फरोख्त के मामले में आरोपी नाना को बुधवार को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर अनिल जोशी ने बताया कि मुकदमे में रेप की धारा भी बढ़ा दी गई है। जल्द डीएनए से यह पता लगाया जाएगा कि इस बच्चे का बाप कौन है।

उधर, बेटी का कहना है कि डीएनए में यह साफ हो जाएगा कि यह बच्चा किसका है। इसके लिए वह कानूनी लड़ाई लडे़गी। कहा कि उसके पिता को फंसाया जा  रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें