फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्ड रीडर हुआ खराब, दुकानदार ने ग्राहक को मारा चाकू

Thu, 29 Aug 2013 11:28 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार में कार्ड रीडर खराब होने पर हुई कहासुनी के बाद मोबाइल दुकान चलाने वाले युवक ने उपभोक्ता के हाथ पर चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन


गंभीर हालत घायल युवक वाजिद सलमानी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत भी की है।

पुलिस ने बताया कि वाजिद सलमानी पुत्र इश्तियाक सलमानी निवासी कड़च्छ ने पड़ोस में दुकान चलाने वाले से कार्ड रीडर खरीदा था।

कार्ड रीडर काम न करने पर वाजिद ने दुकानदार को शिकायत की थी। बृहस्पतिवार शाम दोनों के बीच दुकान पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई हो गई।

आरोप है कि दुकानदार ने चाकू से वाजिद पर हमला कर लिया। वाजिद के हाथ में गंभीर चोट आई हैं। लहूलुहान हालत में वाजिद को जिला अस्पताल लाया गया।

वाजिद के भाई राशिद ने बताया कि मेडिकल के बाद पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें