फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात टिंकू ने कराया मनोज गुप्ता का अपहरण

Sun, 21 Feb 2016 04:36 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के डूंगा फार्म हाउस से अगवा मेरठ के कारोबारी मनोज गुप्ता का अपरहरण मुजफ्फरनगर के पुरकाजी ब्लॉक प्रमुख के पति विनय त्यागी उर्फ़ टिंकू ने ही कराया था।
विज्ञापन


एसएसपी सदानंद दाते ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह खुलासा किया। बताया गया कि टिंकू का अपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस ने सिम दिलाने वाले अम्बुज त्यागी और विकास कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि टिंकू के कहने पर ही इन दोनों ने फर्जी आई पर 4 सिम दिए थे। टिंकू ने युवती को मनोज का अपहरण करने के लिए इस्तेमाल किया। पुलिस ने युवती को भी अभियुक्त बनाया है।
विज्ञापन


यूपी पुलिस ने टिंकू पर सवा लाख रूपए का इनाम रखा हुआ है। पुलिस ने बताया कि अपहरण करने में चार से पांच लोगों का हाथ होने की संभावना है।

प्रेमनगर के डूंगा स्थित फार्म हाउस से मेरठ के कारोबारी मनोज गुप्ता अपनी महिला मित्र के साथ 18 फरवरी की रात गायब हो गए थे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद 19 फरवरी देर रात मनोज गुप्ता के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मेरठ और मुजफ्फरनगर में जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें