फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को घर में अकेला पाकर करने लगा रेप, लेकिन हकीकत निकली कुछ और...

Sun, 09 Jul 2017 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली सराय में रह रही एक किशोरी से अधेड़ ने घर में घुसकर दुराचार का प्रयास किया, लेक‌िन जब वह पकड़ा गया तो हकीकत कुछ और ही न‌िकली...
विज्ञापन


युवती से रेप की कोश‌िश के बाद आरोपी की ओर से दी गई तहरीर में पहले पक्ष पर पत्नी से छेड़खानी का आरोप लगाया। उसने कहा वह उस लड़की को डराना चाहता था। पुलिस ने मामले को आपसी विवाद बताते हुए दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति का चालान कर दिया है।

बरेली सराय में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर नाबालिग बेटी से दुराचार के प्रयास का आरोप लगाया। बताया गया कि वह पिछले कई सालों से बरेली सराय में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल‌िस चालान काटकर छोड़ा

पड़ोस में रहने वाला एक अधेड़ नाबालिग पुत्री पर बुरी नजर रखता है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह घर से कुछ समय के लिए बाहर निकले थे। इसी दौरान आरोपी घर में घुसा और किशोरी से दुराचार का प्रयास करने लगा।

किशोरी के शोर मचाने पर सराय में रहने वाले लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। इसी बीच आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने बृहस्पतिवार रात करीब तीन बजे आरोपी को दबोच लिया और थाने में लाकर पूछताछ की। थाना प्रभारी देवराज शर्मा का कहना है कि दूसरे पक्ष ने भी अपनी पत्नी से छेड़खानी की तहरीर दी है। मामला दुराचार के प्रयास का नहीं बल्कि आपसी विवाद का है। इसी वजह से इस मामले में दोनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें