फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा तट पर अधेड़ की हत्या, घाट पर मिली खून से लथपथ लाश

Tue, 27 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में एक अधेड़ की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक के एक हाथ पर शिवि नाम गुदा हुआ है।  शिनाख्त न होने से पुलिस का सिरदर्द बढ़ गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


जयराम आश्रम के पीछे गंगा पार के क्षेत्र को चमगादड़ टापू के पास सोमवार सुबह करीब सात बजे गंगा घाट पर खून से लथपथ एक शव पड़ा देख सूचना पुलिस को दी गई। एसपी सिटी मणिकांत मिश्रा, कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया, एसआई दीपक कठैत घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि मृतक की छाती के करीब गहरा घाव है। क्रीम रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहने करीब 50 वर्षीय मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। नगर पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मृतक पहनावे से मध्यमवर्गीय परिवार का प्रतीत होता है और संभवत धारदार हथियार से गोदकर हत्या की गई है। मृतक के हाथ पर शिवि लिखा हुआ है। पुलिस पहचान कराने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर हुई हत्या
घटनास्थल से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हत्याकांड को दूसरे स्थान पर अंजाम दिया गया है। क्योंकि, मृतक के पैरों से जूते गायब हैं। गंगा घाट पर दूर तक खून बिखरा हुआ है। इसलिए ऐसा लगता है कि, हत्या के बाद शव को गंगा घाट पर ले जाकर फेंका गया है। यह क्षेत्र भी रात में सुनसान रहता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें