हल्द्वानी में लालची नौकर ने अपनी मालकिन को पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
शुक्रवार को हल्द्वानी के हीरानगर में दवा व्यवसायी पंकल कंसल की पत्नी उमा कंसल पर उनके ही नौकर ने जानलेवा हमला कर दिया। उमा को लहूलुहान कर नौकर कंसल मेडिकल स्टोर पर लूटपाट कर फरार हो गया।
नौकर ने बड़ी निर्दयता से महिला के साथ मारपीट की। पुलिस मौके पर पहुंची तो फर्श खून से लथपथ था। घायल महिला उमा कंसल ने बृज लाल अस्पताल में दम तोड़ दिया।
नौकर का नाम संतोष बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।। नौकर को पकड़ने के लिए पुलिस सीसी टीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।