फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में प्रेमी जोड़े का अश्लील वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश

Mon, 26 Sep 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
एमएमएस - फोटो : Desk
विज्ञापन
काशीपुर में युवती के साथ दुराचार के प्रयास का वीडियो वायरल का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि रुद्रपुर में भी एक प्रेमी जोड़े का अश्लील वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन


मामला रविवार को एसएसपी के समक्ष आया तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए एएसपी पंकज भट्ट को जांच के आदेश दिए हैं। इस वीडियो के वायरल होने की जानकारी पत्रकारों ने एसएसपी से की थी। वीडियो में दिख रहे युवक-युवती रुद्रपुर के ही रहने वाले हैं। ये किसी एकांत जगह पर बनाया हुआ दिख रहा है।

आरोप यह भी है कि इसे वायरल करने में एक जनप्रतिनिधि की भूमिका है। एसएसपी ने कहा कि अभी किसी की ओर से शिकायत या तहरीर नहीं आई है, लेकिन अब इस तरह के वीडियो वायरल करने वालों पर भी पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि ग्रुप एडमिन को भी इसमें दोषी मानते हुए पुलिस विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजेगी। 
विज्ञापन


एएसपी पंकज भट्ट ने कहा कि अभी तक उनके पास कोई वीडियो वायरल होने की शिकायत नहीं आई है, लेकिन मामला शहर में चर्चा में है।

इसकी जांच करवाई जा रही है कि आखिर कौन लोग हैं जो इस तरह से अश्लील वीडियो वायरल कर रहे हैं। इसकी पड़ताल के लिए पुलिस की सर्विलांस टीम के साथ खुफिया टीम भी इसमें जुट गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें