फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफाई के शक में रेता प्रेमिका का गला, खुद करने पहुंचा सरेंडर

Sat, 23 Jan 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी से मिलने आई आईटीबीपी कांस्टेबल के लिए शुक्रवार जीवन का आखिरी दिन साबित हुआ। प्रेमी ने बेवफाई के शक में बैलाजाली लॉज स्थित अपने कमरे में चाकू से गला रेतकर प्रेमिका को निर्ममता से मार डाला। इसके बाद उसने सीधे कोतवाली में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन


प्रेमी का कहना था कि उसकी प्रेमिका के हिमाचल के अन्य जवान से कथिततौर पर चक्कर था। उसका यह भी दावा है कि आईटीबीपी कांस्टेबल से उसकी सात माह पहले मंदिर में शादी हो चुकी थी और दोनों के आठ साल से प्रेम संबंध थे। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल से खून से लथपथ चाकू बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पिथौरागढ़ जिले के जयकोट माखम कैलास धारचूला निवासी केशर सिंह बिष्ट की पुत्री विमला बिष्ट (25) ने चंडीगढ़ में आईटीबीपी कांस्टेबल की छह माह की ट्रेनिंग करने के बाद मध्यप्रदेश के शिवपुरी में नौकरी ज्वाइन की थी। एक माह की छुट्टी लेकर वह घर जा रही थी। शुक्रवार सुबह वह हल्द्वानी पहुंची।
विज्ञापन

पहले चाकुओं से किया वार फिर रेता गला

भाई के कमरे में सामान रखने के बाद वह अपने प्रेमी बैलाजाली लॉज स्थित किराए के कमरे में रहने वाले नवीन धोनी से मिलने के लिए सुबह करीब सवा नौ बजे गई। इस बीच नवीन ने अपने रूम पार्टनर भास्कर को दो घंटे के लिए कमरे से बाहर जाने का अनुरोध किया था।

कमरे में आने के बाद प्रेमी और प्रेमिका के बीच विवाद होने लगा। प्रेमी का कहना था कि ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद 18 जनवरी से वह कहां रह रही थी। प्रेमी ने आरोप लगाया कि उसका हिमाचल के युवक बिजेंद्र से चक्कर चल रहा है। विवाद इतना तूल पकड़ा कि प्रेमी ने चाकू से प्रेमिका के पेट, गले और सिर पर कई वार किए और अंत में उसने गला रेतकर प्रेमिका को मार डाला।

घटना के बाद वह चाकू छोड़कर दूसरी मंजिल की रेलिंग से सीधे सड़क पर कूद गया। पड़ोस के लोगों ने खून से सने नवीन धोनी को देखकर रोकने के लिए उसका पीछा भी किया। लोगों ने पहले समझा कि किसी से उसका झगड़ा हो गया है, लेकिन वह भागकर रोड पर आया और टेंपो पकड़कर सीधे कोतवाली चला गया। उसने थाने में पुलिसकर्मियों से कहा कि उसने अपनी प्रेमिका का खून कर दिया है।

दूसरे जवान से प्यार के शक ने बोया नफरत का बीज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में ले लिया। सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी, कोतवाल आर एस मेहता ने मौके का मुआयना कर खून से लथपथ चाकू और शव कब्जे में लिया।

पूछताछ में नवीन ने बताया कि वह विमला से आठ साल से प्यार कर रहा था। 21 मई 2015 को दोनों ने पिथौरागढ़ के एक मंदिर में चुपके से शादी की थी। विमला के दूसरे युवक से प्यार करने की जानकारी मिलने पर वह आपे से बाहर हो गया और कत्ल करने का फैसला कर लिया।

एसएसआई इंदर सिंह राणा का कहना था कि चंपावत जिले के बस्कुनी लोहाघाट का मूल निवासी नवीन एमए करने के बाद  प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद कांस्टेबल के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कत्ल करने को पहले से खरीदा था चाकू

हत्यारोपी नवीन धोनी ने प्रेमिका का कत्ल करने के लिए एकाएक फैसला नहीं लिया था। उसने बताया कि उसने चाकू पहले ही बाजार से खरीदा था जो चाकू उससे बरामद हुआ है वह मीट की दुकानों पर ही दिखाई देता है।

मौका मुआयना करने गए पुलिसकर्मियों का कहना था कि दुकान से खरीदने पर चाकू में धार नहीं रहती है। लगता है कि उसने चाकू में किसी से धार लगवाई थी क्योंकि चाकू की धार काफी तेज थी। आईटीबीपी में ट्रेनिंग पर जाने के बाद नवीन की प्रेमिका विमला से बात होती रहती थी। उसे पता था कि ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद उसने मध्य प्रदेश के शिवपुरी में नौकरी ज्वाइन की है।

आरोपी का कहना है कि वह विमला से पूछ रहा था कि 17 जनवरी को नौकरी ज्वाइन करने के बाद वह लौटकर हल्द्वानी क्यों नहीं आई। उसने विमला की बिजेंद्र से बातचीत छह माह पहले पकड़ी थी। वह आरोपी और नये बिजेंद्र दोनों के साथ रहने की बात कह रही थी। इसी बात को लेकर उसका गुस्सा और बढ़ गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें