चोरों ने तीसरा निशाना बलजोर के घर को बनाया और घर में रखी ढाई हजार की नकदी चोरी कर ली। इसके बाद विजेंद्र के घर में घुसकर दो हजार की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने आखिरी निशाना कंटू के घर को बनाया और हजारों की कीमत का घरेलू सामान चोरी कर लिया। हैरत की बात ये है कि चोरों ने एक के बाद एक गांव में पांच घरों को निशाना बनाया, लेकिन पांचों घरों के परिवारों में से किसी को भी इसकी भनक नहीं लग पाई।
चोरी का पता तब चला, जब पांचों परिवार के लोगों की सुबह को आंख खुली और उन्होंने घर का सामान बिखरा देखा। एक ही रात में पांच घरों में लाखों की चोरी होने की खबर गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई। पांचों घरों में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसओ प्रदीप मिश्रा पुलिस के साथ गांव पहुंचे और पांचों घरों का मुआयना किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने चोरी की घटनाओं पर रोष जताया। साथ ही पुलिस को बताया कि गांव के बाहर सड़क पर टैंपो जैसे वाहन के निशान हैं। हो सकता है कि चोर सामान ले जाने के लिए टैंपो लाए हों। पांचों मकान स्वामियों ने चोरी की तहरीर दी है। एसओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही चोरी को अंजाम देने वालों की तलाश की जा रही है।