फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्यकर्मी के घर पर बदमाशों ने बोला धावा, बंधक बनाकर लूट

Tue, 18 Aug 2015 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की में सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के आदर्श शिवाजीनगर कॉलोनी में रविवार की रात कच्छा बनियानधारी गिरोह के बदमाशों ने एक फौजी के घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने परिवार के लोगों को बंधक बनाकर 13 हजार की नगदी और लाखों के जेवर लूट लिए। घर खंगालने के बाद बदमाश परिवार के लोगों को बंद करके फरार हो गए।

मूलरूप से रसेपाटा, जौलथल, पिथौरागढ़ निवासी रमेश सिंह ज्याला आर्मी मेडिकल कोर में नायक के पद पर जैसलमेर राजस्थान में तैनात हैं। शिवाजीनगर कॉलोनी में उन्होंने घर बनाया हुआ है। वह इन दिनों छुट्टी पर आए हुए हैं।

रमेश रविवार की रात पत्नि लीला और बच्चों नीमा व राहुल के साथ सो रहे थे। रात करीब दो बजे दीवार फांदने के बाद चटकनी तोड़कर कमरे में घुसे बदमाशों ने बेड पर ही सभी लोगों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


दुपट्टे से चारों के हाथ पैर बांधने के बाद बदमाशों ने पूरा घर खंगालना शुरू कर दिया। 13 हजार की नगदी व जेवर कब्जे में लेने के बाद बदमाश उन्हें बंधक बना छोड़कर बाहर से दरवाजा बंद कर गए।

जाते जाते बदमाश आधे घंटे तक शोर मचाने पर हत्या की धमकी भी दे गए। दहशत में परिवार खामोश रहा और सुबह करीब पांच बजे शोर मचाया। दूध लेने जा रही मोहल्ले की महिलाओं ने उनकी आवाज सुनकर दरवाजा खोला।
विज्ञापन

मासूमों के भी बांधे हाथ पैर

सूचना पर सीओ रुड़की कुलदीप असवाल, सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी बीडी उनियाल मौके पर पहुंचे। इस वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने कॉलोनी में एक और घर में दस्तक दी।

लेकिन परिवार के लोगों ने उनके घर में घुसने से पहले ही शोर मचा दिया। जिससे वह भाग निकले। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिजनों से वारदात की जानकारी लेने के बाद पुलिस को खुलासे के लिए प्रभावी निर्देश दिए।

परिवार रविवार की रात गहरी नींद में सोया हुआ था। कूलर की आवाज में बदमाशों के आने की आहट तो दूर ताला व चटकनी तोड़ने की भी आवाज सुनाई नहीं दी। आंख खुलने पर कमरे में आठ कच्छा बनियानधारी बदमाश तमंचों व धारदार हथियारों से उन्हें घेरकर खड़े थे। ये देखकर परिवार दहशत में सन्न रह गया।

जबकि बच्चे खौफ के कारण मां बाप से लिपट गए। लेकिन बच्चों को सिसकता देखकर भी बदमाशों का दिल नहीं पसीजा। उन्होंने बच्चों के भी अलग अलग हाथ पैर बांध दिए।

वारदात के बाद शराब पीकर गए बदमाश
लूटपाट के बाद बदमाशों ने आराम से बैठकर घर में रखी अंग्रेजी शराब पी। जबकि कुछ बदमाशों ने किचन में रखा दूध व चाय बनाकर भी एक दूसरे को पिलाई। बदहवास परिवार ने बदमाशों को खाने पीने के सामान की पूरी जानकारी दी कि कुछ भी खाओ पियो मगर जान बख्श दो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें