फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के घर दिनदहाड़े घुसे बदमाश, बंधक बनाकर लाखों की लूट

Mon, 06 Feb 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गदरपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
लूट - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बेखौफ बदमाशों ने वकील के घर को निशाना बनाकर पुलिस के सामने चुनौती पेश की है।  दिनदहाड़े वकील के घर में घुसे बदमाश तमंचे के बल पर महिला को बंधक बनाकर दो लाख रुपए लूटकर ले गए। लूट की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


रविवार को वार्ड नंबर आठ निवासी वकील मदन लाल के घर में करीब तीन बजे दो बदमाश घुस गए। घर पर मदन की पत्नी प्रेमलता थीं। बदमाशों ने प्रेमलता से पहले वकील और उनके पुत्र के बारे में जानकारी ली। जब पत्नी ने उनके घर पर नहीं होने की बात कही तो बदमाशों ने प्रेमलता को बंधक बना लिया और अलमारी की चाबी ले ली।

इसके बाद बदमाश अलमारी में रखी करीब दो लाख की नगदी लूटकर फरार हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना पर स्थानीय लोगों, वकीलों और व्यापार मंडल ने रोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों को थी वकील के घर की पूरी जानकारी

वारदात
सूचना पर सीओ कैलाश पवार ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया, मनोज गूंबर, शाकीर अली, मोबीन आदि ने भी घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है। 

वकील के घर लूट करने आए दो बदमाशों द्वारा उसकी पत्नी से वकील और उसके पुत्र के बारे में जानकारी लेने से यह पता लगता है कि उन्हें घर के बारे में पूरी जानकारी थी। यहां तक कि उनको यह भी पता था कि उनके घर में पैसा कहां रखा हुआ। बता दें कि वकील के पुत्र का सीड्स प्लांट का कारोबार है। 

लूट से कानून व्यवस्था की खुली पोल
वकील के घर दिन-दहाड़े हुई लूट की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। चुनाव के दौरान थाने में बाहर से पुलिस फोर्स बुलाई गई है और रविवार को नगर में फ्लैग मार्ग भी निकाला गया था। इसके बाद भी बदमाशों को पुलिस का कोई भय तक नहीं है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें