देहरादून के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार के दो लाख 90 हजार रुपए स्कूटर की डिग्गी से चोरी हो गए। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
सोमवार को प्रेमनगर थाना क्षेत्र में लल्लन ठेकेदार ने बैंक से 2 लाख 90 हजार रुपए की रकम निकालकर स्कूटर की डिग्गी में रखी और किसी अज्ञात ने उनके डिग्गी में रखे रुपयों पर हाथ साफ कर लिया। जानकारी के मुताबिक लल्लन प्रेम नगर में किसी से बात करने के लिए खड़े हो गए। अभी स्कूटर से चंद कदम दूर ही निकले थे कि किसी ने लल्लन के पैसों पर हाथ साफ कर दिया।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। लल्लन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।