राजधानी देहरादून में पुलिस ने कबाड़ियों के पास से भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। जिसके बाद से आर्मी इंटेलिजेंस, एलआईयू और आईबी में हड़कंप मचा हुआ है।
देहरादून में करीब 8 हजार कारतूस खोखों और 119 जिंदा एसएलआर कारतूसों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में तीन कबाड़ी महिलाएं शिव कुमारी, पूनम, पिंकी (तीनों निवासी बिहार) और एक आरोपी मुस्तकीम (निवासी सहारनपुर) है।