फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडकुल क्षेत्र में दिनदहाड़े युवती की हत्या, शव नाले में फेंका

Sun, 23 Oct 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
रुद्रपुर के सिडकुल क्षेत्र में प्रीकॉल कंपनी की ठेका कर्मी युवती की दिनदहाड़े हत्या करके शव को सिडकुल के सेक्टर 12 के पीछे बहने वाले नाले में फेंक दिया गया।
विज्ञापन


हत्यारों ने युवती के शव को नग्न अवस्था में फेंका है। इससे पुलिस दुराचार की भी आशंका जता रही है। उधर, नाले में युवती का शव मिलने की सूचना पर सिडकुल पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। हल्द्वानी से फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. दयाल शरण ने भी मौके से नमूने लिए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

शनिवार शाम करीब 4 बजे पुलिस को 100 नंबर पर सूचना मिली कि सिडकुल सेक्टर 12 के पीछे बहने वाले नाले में एक युवती का शव नग्नावस्था में पड़ा है। मौके पर एएसपी पंकज भट्ट, एएसपी क्राइम टीडी वैला और सीओ सिटी मंजूनाथ टीसी पहुंचे।
विज्ञापन


नाले में शव के पास पड़ी पासबुक को पढ़ने के बाद युवती की शिनाख्त ट्रांजिट कैंप निवासी सरिता (26) पुत्री चरन सिंह के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे सरिता के भाई गौरव और मां मुन्नी देवी ने शव की शिनाख्त की।

मुन्नी देवी ने बताया कि वह मूल रूप से भूरा कैमोर गांव पीलीभीत की रहने वाली हैं और पिछले कुछ समय से ट्रांजिट कैंप आजाद नगर में किराए के मकान में अपने बच्चों संग रहती हैं। दो साल तक सरिता ने दवा कंपनी वीएचवी में काम करने के बाद रक्षाबंधन के एक दिन बाद ही प्रीकॉल में ठेका कर्मी के रूप में नौकरी शुरू की थी।

मुन्नी के अनुसार जगतपुरा में रहने वाली सरिता की सहेली परमजीत ने उसे प्रीकॉल में काम पर लगाया था। सरिता रोजाना कैंप के सिडकुल ढाल से अन्य युवतियों के साथ टेंपो में बैठकर काम पर जाती थी और शाम पांच बजे तक घर पहुंच जाती थी।

शनिवार को सुबह 7.30 पर घर से निकलते वक्त वह पुरानी कंपनी में जमा पीएफ को निकालने के लिए अपने साथ पासबुक लेकर गई थी। कंपनी से हाफ डे लेकर पीएफ कार्यालय जाने की बात कहकर वह निकली थी। इस दौरान वह अपना फोन भी साथ में ले गई थी, जबकि और दिनों उसका फोन घर पर ही रहता था।

12 बजे सरिता कंपनी से निकली। शाम को सरिता का शव मिलने की सूचना पुलिस ने उन्हें दी। इस बीच वह कहां गई और क्या हुआ इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। एएसपी पंकज भट्ट के अनुसार शव नग्नावस्था में था और गला दुपट्टे से घोंटा गया था। प्रथम दृष्टया मामला रेप के बाद हत्या का लग रहा है, लेकिन मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन

तरक्की पाने के लिए नौकरी के साथ ही करती थी पढ़ाई

डेमो - फोटो : demo pic
सिडकुल सेक्टर 12 के नाले में मृत मिली सरिता की मां के अनुसार करीब पांच साल पहले वह पीलीभीत निवासी अपने पति चरन सिंह से अलग होकर बेटी सरिता अपने बेटे गौरव के साथ ट्रांजिट कैंप में रह रही थी। हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही सरिता ने परिवार चलाने के लिए नौकरी शुरु कर दी थी। अब भी वह प्राइवेट से बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। कई बार उससे शादी की बात की लेकिन उसने हमेशा शादी से इंकार कर दिया। सरिता अपनी पढ़ाई पूरी कर कंपनी में किसी अच्छे पद पर काम करना चाहती थी।

युवती को नाले में मारा गया या शव वहां फेंका गया
प्रीकॉल में काम करने वाली सरिता को सेक्टर 12 के नाले में ही मारा गया या फिर कहीं और हत्या की घटना को अंजाम देकर उसका शव वहां फेंका गया। इस बात को लेकर भी रहस्य बना हुआ है, जिस जगह पर नाले में सरिता की लाश मिली है यूं तो वह एक सुनसान क्षेत्र है लेकिन दिन के समय वहां पर बकरी चराने वाले आते हैं।

आज भी पुलिस को पहली सूचना बकरी चराने वाले ने ही दी थी। इसके साथ ही घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर बड़े ट्रकों की पार्किंग भी और आसपास की कंपनियों में जाने के लोग उस सड़क को शार्टकट के रुप में भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यह भी सवाल है कि कि दिनदहाड़े वहां कैसे हत्या को अंजाम दिया गया।

मां को बताती थी हर बात
सिडकुल के नाले में मृत मिली सरिता की मां के अनुसार सरिता घर का पूरा ध्यान रखती थी। वह छेड़छाड़ व छींटाकशी करने वालों युवाओं को पलटकर जवाब देने से भी नहीं डरती थी। इसके साथ ही यदि कभी कोई राह चलते उसके साथ बदतमीजी करता था तो वह अपनी मां को जरूर बताती थी। दो वर्ष पहले पड़ोस में रहने वाला एक युवक सरिता के पीछे पड़ा था और अक्सर उसे परेशान करता था, जिसे सरिता ने सरेबाजार पीटकर सबक सिखाया था। वह किसी लड़के से दोस्ती नहीं रखती थी।

फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी जुटाए साक्ष्य 
सिडकुल के नाले में मिली युवती की लाश के बारे में गहराई से जांच करने के लिए जहां पुलिस के आला अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। वहीं हल्द्वानी से पहुंचे फॉरेंसिक एक्सपर्ट दयाल शरण ने भी अपनी टीम के साथ मिलकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इस दौरान पुलिस ने शव के पास पड़े सरिता के दुपट्टे, चप्पल और अन्य कपड़ों को भी जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें