फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: महिला डॉक्टर ने दुपट्टे से लटककर की खुदकुशी

Sun, 26 Apr 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र स्थित मोहल्ला पाण्डेवाला में शनिवार की शाम डॉक्टर मोनिका ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


मृतका के पति, सास व ससुर भी चिकित्सक हैं। ससुर महेंद्र सिंह का पांवधोई में क्लीनिक है और सास का क्लीनिक मोहल्ला तेलीयान में है।

साल भर पहले हुई थी शादी
पुलिस के अनुसार डॉक्टर चंद्रशेखर एवं मोनिका की एक साल पूर्व ही शादी हुई थी। वे देहरादून के मियांवाला की रहने वाली थीं। पति करीब एक सप्ताह पूर्व ही केरल ट्रेनिंग के लिए गए थे।

शनिवार को पत्नी के मोबाइल फोन पर संपर्क न होने के कारण पति ने पिता के मोबाइल फोन पर संपर्क साधा। बताया कि पत्नी फोन नहीं उठा रही है, इसलिए वे उसकी बात करा दें। बात कराने के लिए पिता पहली मंजिल पर बने कमरे में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर ने सबसे पहले देखा डॉक्टर का झूलता शव

पिता ने बहू का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो ससुर ने जब खिड़की से अंदर झांका।

अंदर का नजारा देखते ही उनके होश उड़ गए। दुपट्टे के फंदे पर बहू झूल रही थी। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत, बाजार चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजे का कुंडा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। महिला डाक्टर को फंदे से नीचे उतारा गया।

कोतवाली प्रभारी के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। महिला डॉक्टर के खुदकुशी कर लेने के कारण की जांच हो रही है। दंपति के बीच संबंध कैसे थे, ये भी जांच का मुख्य बिंदु है। मृतका के मायके पक्ष को भी सूचना दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें