फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस ने ससुर समेत दो पर कराया मुकदमा

Mon, 11 Aug 2014 08:37 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में आईएएस अधिकारी सबीन बसंल ने अपने ससुर और पत्नी के मामा पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कार्यालय परिसर में धमकी दी गई
पत्नी से विवाद के मामले में बंसल काउंसलिंग के लिए एसएसपी कार्यालय में सीओ मसूरी के पास आए थे। आरोप है कि कार्यालय परिसर में ही उन्हें धमकी दी गई।

राजपुर रोड स्थित टिहरी आवास कॉलोनी निवासी आईएस अधिकारी सबीन बंसल इन दिनों सचिवालय में अपर सचिव कृषि के पद पर तैनात हैं। कुछ दिनों से उनके और पत्नी महिमा बंसल के बीच मनमुटाव चल रहा है।
विज्ञापन


पत्नी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
पत्नी ने 9 जून को बंसल पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की थी। काउंसिलिंग के लिए यह मामला महिला हेल्पलाइन भेजा गया था।

सीओ मसूरी ने 9 अगस्त को दोनों पक्षों बुलाया था। महिला बसंल के साथ पंचकूला से पिता यशपाल सिंघल और अंबाला से मामा सुधीर बिठलास और अन्य परिजन आए हुए थे।

सबीन बंसल द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि सीओ के ऑफिस बाहर निकलते ही ससुर और उनके साले ने अभद्रता करते हुए उनका कॉलर पकड़ लिया। उन्हें जान से मारने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें