फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का बहस करना पति से नहीं हुआ बर्दाश्त, तो दे डाली इतनी खौफनाक मौत कि सदमे में आई बेटी

Mon, 23 Apr 2018 09:03 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

झगड़ा हुआ तो पत्नी से बहस हो गई। इसके बाद पति हैवानियत पर उतर आया और उसने पत्नी का वो हाल किया कि हर कोई सिहर गया।

विज्ञापन


अगस्त्यमुनि ब्लाक की तल्लानागपुर पट्टी की ग्राम पंचायत सणगू में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की डंडे और तेज धारदार हथियार के प्रहार से हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। स्कूल से घर पहुंची मृतका की बेटी ने प्रधान को घटना की सूचना दी। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया है।

घटना सोमवार दोपहर की है। सणगू गांव निवासी इंद्रसेन की कक्षा दस में पढ़ने वाली बेटी रूपा घर लौटी तो देखा कि उसका पिता इंद्रसेन उसकी मां कमला देवी (35) की पिटाई कर रहा था। उसके हाथ में डंडा और धारदार हथियार भी था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वह बेटी रूपा की ओर भी हथियार लेकर दौड़ा, लेकिन वह तेजी से भागकर रोती-बिलखती ग्राम प्रधान के घर पहुंची और उन्हें घटना से अवगत कराया। ग्राम प्रधान अपने पति सहित अन्य ग्रामीणों के साथ रूपा को लेकर उसके घर पर पहुंचे तो अंदर कमरे में रूपा की मां कमला देवी लहूलुहान हालत में मृत पड़ी थी।

ग्राम प्रधान की सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक दुर्गा सिंह रावत ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतका के बच्चों से बातचीत की। राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि यह सीधे हत्या का मामला है। महिला के सिर पर डंडे से चोट और गले पर धारदार हथियार के निशान हैं।

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। महिला की आरोपी के साथ दूसरी शादी थी। ग्राम प्रधान सरोजनी देवी ने बताया कि मृतका के चारों बच्चे अपने सगे-संबंधियों के घर शरण लिए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें