फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में बाइक नहीं मिली तो पत्नी को सड़क पर छोड़ आया पति

Thu, 23 Jun 2016 09:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : concept photo
विज्ञापन
दहेज में बाइक न मिलने से नाराज एक युवक अपनी पत्नी को सड़क पर छोड़ आया। विवाहिता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली सिविल लाइंस में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता पहुंची। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसका नाम रेशमा है। वह सती मोहल्ला में रहती है। उसकी शादी टोडा कल्याणपुर में हुई थी। पिछले दिनों उसकी छोटी बहन की शादी हुई थी।

उसके दहेज में उसके पिता ने बाइक दी थी। तब से उसका पति भी बाइक की डिमांड कर रहा है। आए दिन वह बाइक मांग रहा है। वह कहता है जब उसकी छोटी बहन के पति को बाइक दी, तो उसे भी बाइक दी जाए। बृहस्पतिवार को इसी मांग को लेकर उसका पति उसे गांव से रुड़की स्थित मिल्ट्री चौराहे पर ले आया और कहा कि जब वह बाइक लेकर आएगी तभी घर में आना।
विज्ञापन


वह उसे मिल्ट्री चौराहे पर ही छोड़कर चला गया। जानकारी मिलने पर विवाहिता के मायके पक्ष के लोग भी कोतवाली पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने युवक और उसके परिजनों को कोतवाली बुलाया है। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि अभी मामले की तहरीर लड़की पक्ष के लोगों ने नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें