फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के शक में रेत दिया पत्नी का गला, हत्या कर पहुंचा थाने

Fri, 11 Nov 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
हत्यारोपी पति (दाएं) और सलोनी (फाइल फोटो) - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
अवैध संबंधों के शक में टेंट हाउस के कर्मचारी ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। ससुराल में देर रात हत्या करने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। मौके से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित शक्तिफार्म बंगाली कॉलोनी निवासी टेंट हाउस का कर्मचारी देवाशीष मंडल पिछले कुछ वर्षों से यहां ट्रांजिट कैंप की सौरभ नगर बस्ती स्थित अपनी ससुराल में पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। अवैध संबंधों को लेकर देवाशीष का आए दिन पत्नी सलोनी से विवाद होता रहता था।

बुधवार तड़के करीब 3 बजे जब सलोनी (28) अपने तीन वर्षीय पुत्र के साथ कमरे में सोई थी तभी देवाशीष ने चाकू से गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा था पत्नी का शव

saloni devashish - फोटो : AmarUjala
वारदात को अंजाम देने के बाद पति खुद ट्रांजिट कैंप थाने पहुंच गया और हत्या की जानकारी देते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सलोनी का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था।

पुलिस के पहुंचने तक इसकी भनक परिजनों तक को नहीं लगी थी। पुलिस के पहुंचने पर परिजन जागे तो वारदात का पता लगते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। मामले में मृतका के पिता सुभाष  मंडल की ओर से हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

कहा, सामने ही प्रेमी के साथ निकल जाती थी

सलोनी - फोटो : file photo
घर पर सो रही पत्नी को चाकू से गला रेतकर मौत की नींद सुलाने वाले देवाशीष को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। करीब 12 वर्ष पहले देवाशीष का विवाह सलोनी के साथ हुआ था। वर्तमान में उसकी 6 वर्षीय पुत्री और 3 वर्षीय पुत्र है।

पिछले सात वर्ष से वह ससुराल में रहकर घास मंडी स्थित टेंट हाउस में नौकरी कर रहा था। पुलिस हिरासत में देवाशीष का कहना था कि पत्नी का पिछले करीब तीन वर्ष से शक्तिफार्म के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

देवाशीष के मुताबिक उसकी पत्नी उसी के सामने अपने प्रेमी के साथ बाइक पर घूमने निकल जाती थी। इस अपमान को वह लंबे समय से बर्दाश्त कर रहा था। उसने पत्नी को कई बार समझाने का प्रयास भी किया लेकिन वह नहीं मानी। देवाशीष ने आरोप लगाया कि वह पत्नी को छोड़ देता तो वह प्रेमी के साथ ही रहने लगती। इसीलिए उसने हत्या करने की योजना बनाई।

तीन दिन से लगा रहा था चाकू पर धार

हत्यारोपी देवाशीष मंडल - फोटो : AmarUjala
पत्नी के अवैध संबंधों की आग में लंबे समय से झुलस रहा देवाशीष पिछले कई दिनों से उसकी हत्या की योजना बना रहा था। यह बात उसने अपनी पत्नी को कई बार धमकाते हुए कह भी दी थी, लेकिन उसकी पत्नी धमकी को नजरअंदाज करती रही। पिछले तीन दिन से देवाशीष घर में पत्नी के सामने ही सब्जी काटने वाले चाकू की धार तेज कर रहा था।

गहरी नींद में सोने का करता रहा इंतजार
आम तौर पर रात दस ग्यारह बजे तक सो जाने वाला देवाशीष बुधवार को पत्नी का  काम तमाम करने के लिए देर रात तक जागता रहा, जब रात्रि करीब 3 बजे परिवार  के अन्य लोगों के साथ ही उसकी पत्नी गहरी नींद में सो गई तो उसने तेज धार वाले चाकू से पत्नी का गला इस तरह रेता कि उसकी चीख तक नहीं निकल पाई।
विज्ञापन

पत्नी के प्रेमी से भी हुआ था विवाद

murder
अवैध संबंधों को लेकर देवाशीष और उसकी पत्नी के बीच रोज विवाद होता था। यह बात मोहल्ले के लोगों ने भी स्वीकार की। बताया जाता है कि कई बार दोनों के बीच मारपीट तक हो चुकी थी, लेकिन दोनों ने ही पुलिस से कभी शिकायत नहीं की।

पत्नी को कई बार समझाने के बावजूद उसके नहीं मानने पर देवाशीष ने उसके प्रेमी को भी समझाने का प्रयास किया था। इसके चलते उसका प्रेमी के साथ विवाद भी हुआ। देवाशीष ने हिरासत में बताया कि पत्नी से मिलने वाले युवक से उसका झगड़ा हुआ था, लेकिन फिर भी दोनों का मिलना जुलना जारी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें