फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने युवती को बंधक बना दोस्तों से कराया रेप

Wed, 28 Jun 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
वन साइड लव में पागल एक युवक ने पहले एक युवती को प्रपोज क‌िया। लेक‌िन युवती ने साफ मना कर द‌िया। युवक ने काफी परेशान क‌िया। इसके बाद भी जब वह नहीं मानी तो युवक हैवान‌ियत पर उतर आया। उसने युवती को बंधक बनाया और उसके साथ दस द‌िनों दोस्तों के साथ म‌िलकर रेप क‌‌िया।
विज्ञापन


हरिद्वार रोड स्थित एक हास्पिटल के आवासीय परिसर में युवती को कई दिनों तक बंधकर बनाकर शारीरिक शोषण करने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। आरोपी युवती का पड़ोसी और अस्पताल का कर्मचारी है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
डालनवाला कोतवाली पुलिस के मुताबिक तरला आमवाला की युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती के मुताबिक उसका पड़ोसी युवक उसे काफी परेशान करता था। बार-बार घर से भागकर शादी करने की बात करता था। युवती के मुताबिक 10 जून को वह खरीददारी करने बाजार आई थी।
विज्ञापन
  बाजार से पड़ोसी को फोन किया और बोला कि आइंदा कभी दोबारा फोन कर परेशान मत करना। युवती के मुताबिक पड़ोसी युवक ने उसे हरिद्वार रोड स्थित एक अस्पताल में बुलाया और बोला वहीं बात करेंगे। पड़ोसी की बात पर भरोसा कर वह अस्पताल चली गई। 
विज्ञापन

इस तरह खुला राज

युवती के मुताबिक अस्पताल के बाहर पड़ोसी मिल गया। वह उसे अस्पताल में ले गया और बोला अंदर बैठकर ही बात करते हैं। पड़ोसी अस्पताल में किसी डाक्टर के साथ काम करता है और अस्पताल की आवासीय कालोनी में उसे कमरा मिला है।   युवती के मुताबिक अंदर जाने के बाद पड़ोसी उसे बैठाकर कोल्डड्रिंक लेने चला गया। दो बोतल कोल्डड्रिंक लेकर आ गया। एक उसने मुझे दी और दूसरी खुद पी ली। 
  युवती का आरोप है इसके बाद उसे नींद आने लगी और कुछ नहीं पता। अगले दिन उसने खुद को अस्पताल के आवासीय परिसर रेस कोर्स रोड में पड़ोसी के कमरे में पाया। पड़ोसी ने उसकी आबरू लूट ली। जब उसने घर जाकर परिजनों और पुलिस को शिकायत करने की धमकी दी तो पड़ोसी ने उसे कमरे में ही बंधक बना लिया।
  पड़ोसी ने उसका शोषण किया। इस बीच बाजार से युवती के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई और खुद भी खोजबीन में जुट गए। युवती के घर वालों को पड़ोसी पर शक था।
  युवती के मुताबिक एक दिन पड़ोसी की मां बेटे से मिलने आई। उसकी मां के पीछे पीछे उसके भाई भी आ गए। भाइयों ने उसे पड़ोसी के चुंगल से करीब 10 दिन बाद मुक्त कराया। कोतवाली निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट के मुताबिक मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार है। दारोगा रोशनी रावत विवेचना कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें