फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों के डांस ने ले ली दूल्हे के पिता की जान

Sun, 08 Dec 2013 01:35 PM IST
अमर उजाला, लोहाघाट(चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत के पाटी ब्लॉक के रमक गांव आई बारात में उस वक्त रंग में भंग पड़ गया।
विज्ञापन


यहां विवाह समारोह में डांस को लेकर कहासुनी के बाद बीच-बचाव को आए दूल्हे के पिता को मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

खुशियां मातम में बदली
वारदात के बाद विवाह की खुशियां मातम में बदल गईं। रातभर बारात घटनास्थल पर ही रुकी रही। राजस्व पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, हत्या, बलवा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

राजस्व पुलिस के मुताबिक टांण से अंबादत्त गड़कोटी के बेटे प्रकाश की बारात शुक्रवार को रमक गांव के चंदन अटवाल के घर पहुंची। डांस करने को लेकर दूल्हे पक्ष के ही ड्राइवर का दूल्हे के भाई और अन्य बारातियों से विवाद हो गया।
विज्ञापन


उस समय बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया और रात करीब आठ बजे बारात भी विदा हो गई। इधर, ड्राइवर पुष्कर सिंह अपने वाहन में साथियों के साथ बारात से पहले मंगललेख नामक जगह पर पहुंचा और वाहन को सड़क पर तिरछा खड़ा कर बारात का इंतजार करने लगा।

बारात की अन्य गाड़ियां जैसे ही वहां पहुंची तो पुष्कर ने दूल्हे के भाई राजेंद्र सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। बेटे को पिटता देख दूल्हे का पिता अंबादत्त (64) बीच-बचाव करने पहुंचा तो पुष्कर और उसके साथियों ने उनकी लाठियों से बुरी तरह पिटाई कर दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
घटना के बाद पुष्कर तथा उसके साथी फरार हो गए। सूचना पर तहसीलदार बीएस माहरा, राजस्व उप निरीक्षक कल्याण सिंह आदि शुक्रवार रात में ही मौके पर पहुंच गए।

राजस्व पुलिस चौकी में ड्राइवर पुष्कर सिंह पुत्र मोती सिंह तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302, 323, 324, 147 और 148 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्रीय पटवारी रूप सिंह कठायत शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट लेकर आए। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें