फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव-इन में थी, प्रेगनेंट कर प्रेमी हुआ फरार, मोबाइल नंबर छोड़ कुछ नहीं जानती

Sun, 25 Sep 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रेगनेंट - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
लिव इन रिलेशन में रहकर जब युवती गर्भवती बनी तो उसका प्रेमी उसे छोड़कर फरार हो गया। हैरत की बात यह है कि करीब एक साल साथ रहने के बाद भी युवती प्रेमी के बारे में कुछ नहीं जानती है।
विज्ञापन


सिर्फ उसका मोबाइल नंबर ही पता है। पुलिस उसके नंबर की कॉल डिटेल निकालकर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। एसएसपी ने डिलिवरी डेट करीब होने के कारण युवती को एक स्वयं सेवी संस्था के संरक्षण में भेजा है।

देहरादून में शिक्षा ग्रहण करने आई यह युवती विश्वास में छली गई। रेलवे में वेंडर का काम करने वाले युवक ने सपनों के मायाजाल में ऐसा फंसाया कि वो सब कुछ उस पर न्यौछावर कर बैठी।
विज्ञापन

गर्भवती हुई तो साथ देने की बात कहकर देता रहा धोखा

गर्भवती महिला - फोटो : gjk
युवती लिव इन रिलेशन में गर्भवती हुई तो प्रेमी ने पूरा साथ देने का वायदा कर उसके विश्वास को और मजबूत कर दिया। लेकिन, वक्त बदलने के साथ प्रेमी भी गिरगिट की तरह रंग बदलने लगा।

कुछ दिन पहले आरोपी प्रेमिका को इस हालात में छोड़कर फरार हो गया। काफी प्रयासों के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा तो पीड़िता ने एसएसपी सदानंद दाते से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

पीड़िता इस मामले में कार्रवाई के प्रति ज्यादा गंभीर नहीं है। वो सिर्फ प्रेमी को ढूंढना चाहती है। मानसिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए युवती की महिला हेल्प लाइन में काउंसलिंग भी कराई गई।
विज्ञापन

बड़ी मुश्किल, युवती की डिलीवरी डेट है बिलकुल पास

एसएसपी सदानंद दाते - फोटो : AmarUjala
पीड़िता आरोपी प्रेमी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानती है। वो सिर्फ उसका मोबाइल नंबर उपलब्ध करा सकी है। दिक्कत भरी बात यह है कि डिलीवरी डेट भी काफी पास है। ऐसे में वह जाए तो जाए कहां।

पीड़िता परिजनों को बताकर दुख नहीं देना चाहती है। वैसे भी आरोपी दूसरे संप्रदाय से जुड़ा बताया गया है। एसएसपी दाते ने पीड़िता को एक स्वयं सेवी महिला संगठन के संरक्षण में सुपुर्द कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें